Maharajganj

नेपाल में बर्ड फ्लू देख महराजगंज जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के निर्देश

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : नेपाल में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर महराजगंज जिले में प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया गया है। जनपद के किसी भी इलाके में किसी भी पक्षी की मौत पर सूचना नजदीकी पशु अस्पताल में देने का आदेश सीवीओ ने दिया है। 
नेपाल के चितवन जिले में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद महराजगंज में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की है। सीवीओ आरपी सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू के मामले को देखते हुए महराजगंज जिले में एडवाइज़री जारी की गई है।उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। 

नेपाल के कई जिले बर्ड फ्लू प्रभावित घोषित

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ नेपाल के चितवन व काठमांडू को बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। नेपाल से महराजगंज जिले की 84 किमी सीमा लगती है। यही कारण है कि बर्ड फ्लू के मामले को देखते हुए महराजगंज जिले में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज